देहरादून उत्तराखंड में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर हलचल तेज है। आज प्रदेश बीजेपी कार्यालय में विधायक दल की बैठक होनी है जिसके बाद अगले सीएम के नाम के आगे मुहर लग जाएगी। फिलहाल सीएम पद की रेस में कई नाम चल रहे हैं जिनमें सतपाल महाराज और धन सिंह रावत का नाम सबसे आगे है। केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और प्रभारी दुष्यंत गौतम प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, आज शाम 4 बजे तक नए सीएम का शपथ ग्रहण हो सकता है। इस दौड़ में सतपाल महाराज सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। धन सिंह रावत के सामने उनका जूनियर होना आड़े आ रहा है। इनके अलावा भी कुछ नाम रेस में बने हुए हैं। सीएम के लिए इन नामों की है चर्चात्रिवेंद्र रावत के इस्तीफे के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर चार नामों की चर्चा चल रही है। इनमें उत्तराखंड में राज्य मंत्री धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शामिल हैं। इनमें से किसी को भी राज्य के अगले मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सतपाल महाराज ने हाल ही में संघ के प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी की थी। मैं किसी रेस का हिस्सा नहीं- अजय भट्टहालांकि अजय भट्ट खुद को इस रेस का हिस्सा नहीं मान रहे हैं। अगले सीएम के सवाल पर उन्होंने कहा, 'राज्य के लोगों के कल्याण के लिए जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई उन्हें मैं निभा चुका हूं। मैं किसी रेस का हिस्सा नहीं हूं।' त्रिवेंद्र सिंह रावत के खास धन सिंह आगे धन सिंह रावत का नाम भी सुर्खियों में है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने से पहले धन सिंह रावत को श्रीनगर में सरकारी हेलिकॉप्टर भेजकर बुलवाया। राज्यपाल के पास इस्तीफा देते वक्त धन सिंह रावत उनके साथ थे। इस्तीफे के बाद प्रेस के सामने आकर उन्होंने महिलाओं को लेकर लागू योजनाओं का बखान किया और धन सिंह रावत की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है नए मुख्यमंत्री इन योजनाओं को लागू करने में दिलचस्पी लेंगे।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cghF1z
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें