देहरादून उत्तराखंड में तीन दिनों से जारी सियासी उठापटक के बीच सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया। राज्य में अब नए सीएम को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। इसी सिलसिले में आज विधायक की बैठक होने वाली है जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल रहेंगे। उत्तराखंड में नए सीएम की रेस में सबसे आगे नाम धन सिंह रावत का चल रहा है। त्रिवेंद्र रावत के इस्तीफे के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर चार नामों की चर्चा चल रही है। इनमें उत्तराखंड में राज्य मंत्री धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शामिल हैं। इनमें से किसी को भी राज्य के अगले मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सतपाल महाराज ने हाल में संघ के प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी की थी। पढ़ें: धन सिंह रावत का नाम सबसे आगे फिलहाल सबसे आगे धन सिंह रावत का नाम चल रहा है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने से पहले धन सिंह रावत को श्रीनगर में सरकारी हेलिकॉप्टर भेजकर बुलवाया। राज्यपाल के पास इस्तीफा देते वक्त धन सिंह रावत उनके साथ थे। इस्तीफे के बाद प्रेस के सामने आकर उन्होंने महिलाओं को लेकर लागू योजनाओं का बखान किया और धन सिंह रावत की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है नए मुख्यमंत्री इन योजनाओं को लागू करने में दिलचस्पी लेंगे। कुमाऊं से डेप्युटी सीएम? यह भी कहा जा रहा है कि उत्तराखंड में इस बार एक उपमुख्यमंत्री भी कुमाऊं क्षेत्र से बनाया जाएगा। उसमें खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर बताई जा रही है। पुष्कर सिंह धामी भगत सिंह कोशियारी के करीबी रहे हैं और मंत्री पद की रेस में भी लम्बे समय से उनका नाम आता रहा था। साल 2000 में राज्य गठन के बाद से कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी के अलावा कोई भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। त्रिवेंद्र हालांकि बीजेपी के सर्वाधिक समय तक रहने वाले मुख्यमंत्रियों में शुमार किए गए।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3bz4tWB
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें