गुरुवार, 6 जनवरी 2022

Uttarakhand News: उत्तराखंड में प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा रद्द, ये है वजह

महेश पाण्‍डेय, देहरादून (uttarakhand) में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) का चुनावी दौरा रद्द कर दिया गया है। प्रियंका गांधी 9 जनवरी को गढ़वाल और कुमाऊँ मंडल में एक-एक जनसभा को संबोधित करने वाली थीं। इसे लेकर उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिख रहा था। लेकिन अब जानकारी मिली है कि उत्तराखंड कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने और कोविड प्रोटोकॉल के तहत कांग्रेस ने यह रैली स्थगित कर दी है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए श्रीनगर (गढ़वाल) और अल्मोड़ा में होने वाली जनसभाएं स्थगित कर दी गई हैं। इन्हें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करने वाली थीं। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में भी चुनावी रैलियों पर रोक लगा दी है। इसके पिछले भी कोरोना के मरीजों की यूपी में बढ़ती संख्या को वजह बताया गया। हालांकि चार जनवरी को बेटी हूं लड़ सकती हूं अभियान के तहत बरेली में कांग्रेस ने मैराथन आयोजित की गई थी। इसमें भगदड़ मचने से कई छात्राएं घायल हो गईं थीं। इस घटना से भी रैलियों को रद्द करने से जोड़ कर देखा गया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की भी नोएडा में होने वाली चुनावी रैली को कोरोना केस बढ़ने के चलते रद्द किया जा चुका है। वहीं इन्हीं कारणों के चलते अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा भी रद्द की गई। जो कि 7, 8 और 9 जनवरी को होने वाली थी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3n5yoLf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें