![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/88860272/photo-88860272.jpg)
उत्तराखंड के पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा इस संबंध में उपाध्याय को लिखे पत्र में कहा गया है कि उन्हें भाजपा तथा अन्य राजनीतिक दलों के साथ मेलजोल बढ़ाने और भाजपा के कुशासन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी की लड़ाई को कमजोर करने के प्रयास के मद्देनजर पार्टी के सभी पदों से हटाया जा रहा है।
पत्र में यादव ने उपाध्याय पर उनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से दी गई कई चेतावनियों को नजरअंदाज करने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता जारी रखने का आरोप भी लगाया है।
टिहरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे उपाध्याय 2014 से 2017 तक पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे। नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में बनी प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार में उपाध्याय राज्य मंत्री रहे थे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से इस माह की शुरुआत में उपाध्याय ने मुलाकात की थी जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई थीं।
हालांकि, उपाध्याय ने कहा था कि भाजपा नेता से उनकी मुलाकात को विशेष महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3tkCfrK
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें