देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज उप्रेती ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सभी बीमार अधिकारियों को पृथकवास में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि 480 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का एक दल रविवार को गुजरात से यहां पहुंचा था। देहरादून रेलवे स्टेशन पर उनकी आरटी-पीसीआर जांच की गयी थी जिसमें 84 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
इस बीच, यहां राज्य पुलिस मुख्यालय में भी 25 कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संक्रमित कर्मियों से एहतियात बरतने और उनके संपर्क में आए लोगों से तत्काल जांच करवाने और स्वयं को पृथकवास में रखने का अनुरोध किया है।
उप्रेती ने बताया कि पुलिस विभाग के सभी कर्मियों को कोविड टीके की दोनों खुराके लगी हुई हैं और इसलिए उनमें बहुत हल्के लक्षण हैं।
उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 4,482 नये मामले सामने आए थे, जो पिछले आठ महीनों में 24 घंटे में मिले सबसे ज्यादा नये मामले हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/32dJQgB
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें