देहरादून: पंजाब के पठानकोट और लुधियाना में आतंकी विस्फोट के साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को शरण देने वाले चार आरोपियों को एसटीएफ ने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, 04 कारतूस और एक कार बरामद हुई है। उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नवंबर 2021 में पंजाब के पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना में बम ब्लास्ट की घटनाएं हुई थीं, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा पूर्व में 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। एक आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के उत्तराखंड में शरण लेने की सूचना उत्तराखंड एसटीएफ को मिली थी। एसटीएफ तीन दिनों से इनकी तलाश में थी। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने एवं गोपनीय सूचनाएं एकत्रित कर चार लोगों शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी और उसके भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अजमेर सिंह उर्फ लाडी और गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लों को गिरफ्तार किया है। चारों लोगों में से शमशेर उर्फ शेरा के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। आरोपी को छिपाने के अपराध में इस्तेमाल की जा रही कार भी बरामद करने का दावा उत्तराखंड एसटीएफ ने किया है। एसटीएफ के अनुसार चारों आरोपी कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सरबिया से इन्टरनेट/वॉट्सऐप कॉल से जुड़े थे। फरार आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के भी इंटरनैशनल कॉल्स के संपर्क में होने की पुष्टि हुई है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3Is7pls
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें