बुधवार, 5 जनवरी 2022

Uttarakhand News: बुली बाई एप के आरोपियों के तार उत्तराखंड से जुड़े, 2 स्टूडेंट गिरफ्तार

करन खुराना,पौड़ी/उधमसिंह नगर बुली बाई एप के आरोपियों के तार उत्तराखंड में मिले हैं। दो दिन में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सूचना एवं प्राद्योगिकी मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद हस्तक्षेप किया और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। बुली बाई एप के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया गया था। मुस्लिम महिलाओं की एडिटेड फ़ोटो लगाकर उनकी बोली लगाई जाती थी। इस मामले की शिकायत होने के बाद मुम्बई पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के तार उत्तराखंड तक पहुंच गए। मंगलवार को रुद्रपुर से श्वेता नाम की युवती की गिरफ्तारी हुई तो वहीं बुधवार को कोटद्वार से मयंक नाम के छात्र को मुम्बई पुलिस रिमांड पर ले गई। एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह ने बताया कि कोटद्वार से मयंक रावत नामक युवक की गिरफ्तारी हुई है, जो दिल्ली में जाकिर हुसैन कॉलेज के बीएससी ओनर्स का छात्र है। एसएसपी पौड़ी ने बताया कि मुंबई पुलिस रिमांड पर आरोपी को ले गई है। आरोपी के पिता फौज में है और श्रीनगर में पोस्टेड हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3eQKPpR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें