देहरादूनमुंबई पुलिस ने बुल्ली बाई ऐप मामले में शुक्रवार को उत्तराखंड से चौथी गिरफ्तारी की है। मुंबई साइबर पुलिस ने कोटद्वार के शिब्बूनगर से 21 साल के एक युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से दो उत्तराखंड से और एक बेंगलुरु से पकड़ा गया था। बता दें कि बुल्ली बाई ऐप से मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट कर उन्हें बदनाम किया जा रहा था। पुलिस ने यह भी दावा किया कि आरोपियों ने अपने ट्विटर हैंडल में सिख समुदाय से संबंधित नामों का इस्तेमाल किया, जिससे कि लोगों को गुमराह किया जा सके। साथ ही आरोपियों की पहचान न हो पाए। अब तक किन लोगों की हुई गिरफ्तारीबुली बाई ऐप मामले में मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बुली बाई एप मामले में उत्तराखंड से मयंक रावल (21), श्वेता सिंह को उत्तराखंड के ही रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया था। वहीं इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा (21) को सोमवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। अब उत्तराखंड से ही एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3ffynjL
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें