सोमवार, 3 जनवरी 2022

Nainital News: नैनीताल में दिखा रफ्तार का कहर, नशे की हालत में 10 से ज्यादा लोगों को मारी टक्कर, 1 की हालत गंभीर

नैनीताल नैनीताल में नशे की हालत में एक एसयूवी कार के ड्राइवर ने सड़क पर चल रहे लगभग 11 लोगों को टक्कर मार दी। मल्लीताल थाने के प्रभारी डीवी सोलंकी ने जानकारी देते हुए कहा कि एसयूवी गाड़ी पर नोएडा की नंबर प्लेट लगी हुई है, जिसे 38 वर्षीय अमित बहुगुणा नाम का व्यक्ति चला रहा था। आरोपी ने पैदल चल रही भीड़ के बीच से कार को फर्राटा भरते हुए निकला। पुलिस ने बताया घटना रविवार सुबह चीना बाबा और इलाहाबाद बैंक के बीच हुई है। इस दौरान वह कई लोंगों को घसीट कर लगभग आधे किलोमीटर दूर तक ले गया। ने बताया इनमें से तीन पर्यटक भी थे। इस बीच एक्सयूवी के ड्राइवर ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलों को भी टक्कर मारी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीडी पांडेय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया गया घायलों में से एक 18 वर्षीय, जिसे सिर में चोट लगी थी, की हालत गंभीर है। सोलंकी ने कहा कि आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया और मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। उनके वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। इस बीच, घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3FRdZkj

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें