![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/89123098/photo-89123098.jpg)
देहरादून: गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार ने 128 पद्म पुरस्कारों ((Padma Awards) की घोषणा कर दी है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में शहीद जनरल सीडीएस बिपिन रावत () समेत चार महान विभूतियां उत्तराखंड से भी शामिल है। उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल निवासी निवासी शहीद सीडीएम जनरल बिपिन रावत को सिविल सेवा में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। देहरादून निवासी माधुरी बर्थवाल (madhuri barthwal) को कला, पिथौरागढ़ निवासी बसंती देवी (basanti devi) को सामाजिक कार्य, हरिद्वार निवासी बंदना कटारिया (vandana katariya) को खेल (हॉकी) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। शहीद जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ थे। सीडीएस बिपिन रावत ने भारतीय सेना के शौर्य को नई बुलंदियों पर पहुंचाया। हाल में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत अन्य सेना के अधिकारियों की मृत्यु हो गई थी। माधुरी बर्थवाल गढ़वाली सांस्कृतिक संगीत को नई ऊचांईयों तक पहुंचाया है। उन्हें इसके प्रचार-प्रसार के लिए विशेष श्रेय दिया जाता है। बसंती देवी ने पानी की समस्या को दूर करने पर काफी काम किया है। बसंती देवी को पिथौरागढ़ में कोशी नदी के पुनरोद्धार और पानी से जुड़े अभियान के लिए जाना जाता है। बंदना कटारिया ने ओलंपिक 2020 सबसे ज्यादा गोल किए थे। बंदना के नाम पहली महिला के रूप में हैट्रिक गोल करने का कीर्तिमान है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3KHHnMK
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें