मंगलवार, 10 अगस्त 2021

Earthquake in Dehradun: उत्तराखंड के देहरादून में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.8 थी तीव्रता

देहरादून उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, दोपहर 1.42 बजे रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के केंद्र का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस भूकंप में किसी के घायल होने, जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। ...तो इस वजह आता है भूकंप दरअसल पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं और ये प्लेस्ट लगातार घूमती रहती है। जिस जगह पर प्लेट्स टकराते हैं, उसे फॉल्ट लाइन कहा जाता है। प्लेट्स के टकराव के कारण उसके कोने मुड़ने लगते हैं और कई बार ज्यादा दबाव की वजह से ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। इसके कारण पैदा हुई ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है और फिर डिस्टर्बेंस की वजह से भूकंप आता है। 4 हिस्सों में बंटा है भारत का भूकंप जोन भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त वैज्ञानिक जानकारियों के आधार पर पूरे भारत को चार भूकंपीय जोनों में बांटा है। इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक जोन 5 है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 9 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। जानिए भारत का कौन सा क्षेत्र किस जोन में स्थित है। जोन 5 जोन-5 में पूरा पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड गुजरात में कच्छ का रन, उत्तर बिहार का कुछ हिस्सा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल है। इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। जोन-4 जोन-4 में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्से, दिल्ली, सिक्किम, उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग, सिंधु-गंगा थाला, बिहार और पश्चिम बंगाल, गुजरात के कुछ हिस्से और पश्चिमी तट के समीप महाराष्ट्र का कुछ हिस्सा और राजस्थान शामिल है। जोन-3 जोन-3 में केरल, गोवा, लक्षद्वीप द्वीपसमूह, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्से, गुजरात और पश्चिम बंगाल, पंजाब के हिस्से, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। जोन-2 जोन-2 भूकंप की दृष्टि से सबसे कम सक्रिय क्षेत्र है। इसे सबसे कम तबाही के खतरे वाले क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया है। जोन-2 में देश का बाकी हिस्से शामिल हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2XfOOqn

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें