रविवार, 22 अगस्त 2021

कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक

देहरादून, 22 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद रविवार को राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

कल्याण सिंह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका शनिवार रात उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन के बाद उत्तराखंड में रविवार को एक दिवसीय राजकीय शोक रहेगा।

धामी ने उनके निधन को राजनीतिक जगत के लिए ‘अपूरणीय क्षति’ बताया।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2WfVVyL

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें