![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/85476757/photo-85476757.jpg)
करन खुराना, देहरादून उत्तराखंड के को एक लाख राखी भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हर बूथ से तकरीबन 10 राखी एकत्र कर मुख्यमंत्री को भेजी जाएंगी। उत्तराखंड के कुल 11235 बूथों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन त्यौहार वाले दिन महिला मोर्चा की टीम द्वारा भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री को एक लाख राखी भेजेंगी महिलाएं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने बताया कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के लिए निरन्तर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इसी के फल स्वरूप सभी महिलाएं राखी को आशीर्वाद के रूप में रक्षाबंधन के त्यौहार वाले दिन एक लाख राखी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजेंगी। प्रत्येक बूथ से 2-2 राखी की जाएंगी एकत्रित भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया की महिला मोर्चा ने 'मेरी राखी पुष्कर धामी को' मुहिम की शुरुआत की है। इस मुहिम के अंतर्गत प्रत्येक बूथ से 2-2 राखी जिला अध्यक्ष के स्तर पर एकत्र की जाएंगी। जिला मुख्यालय से राखी प्रदेश टीम को भेजी जाएगी। इसके बाद 22 अगस्त रक्षाबंधन वाले दिन एकत्रित राखिया प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सौंपी जाएगी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3j0DxTa
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें