क्षेत्र के मखना गांव में हुई इस घटना में फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान की खबर नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर शाम पुरोला रामा सिराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के साथ आए आंधी-तूफान में मखना गांव में तीन मकानों की छत उड़ गयी। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि मकान की छत्त उडनें की सूचना मिलने पर राजस्व टीम को नुकसान का जायजा लेने के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी तूफान से हुए नुकसान की जानकारी मांगी जा रही है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3itq1aG
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें