बुधवार, 9 जून 2021

उत्तराखंड : सरयू नदी में पांच किशोरों की डूबने से मौत

पिथौरागढ़, नौ जून (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गनाई गंगोली के पास बुधवार को सरयू नदी में नहाते समय 15-16 वर्ष उम्र के पांच किशोर डूब गए।

गंगोलीहाट के उपजिलाधिकारी बीएस फोनिया ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से पुलिसकर्मियों ने सभी शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है।

उन्होंने बताया कि सभी किशोर एक बारात से लौटते समय रास्ते में नदी में नहाने के लिए रूक गए थे और उन्हें अंदाजा नहीं लगा कि हाल में हुई बारिश की वजह से नदी में पानी ज्यादा है।

फोनिया ने बताया कि नदी की तेज धारा में वे सभी बह गए और डूब गए।

उन्होंने बताया कि मृतक किशोर कोना धौलिया गांव के निवासी हैं और उनकी पहचान रविंद्र कुमार (16), सलिल कुमार (15), मोहित (16), रमेश (15) और पीयूष (15) के रूप में हुई है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/350J6cw

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें