रविवार, 6 जून 2021

उत्तराखंड में मिले 496 नए कोविड मामले, 23 मौतें

देहरादून, छह जून (भाषा) उत्तराखंड में रविवार को 496 नए कोविड मामले मिले और 23 अन्य ने महामारी से दम तोड़ दिया जबकि ब्लैक फंगस से पीडि़त तीन मरीजों की भी मौत हो गई ।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 334024 हो चुकी है । ताजा मामलों में सर्वाधिक 121 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 67, पिथौरागढ में 61, टिहरी गढवाल में 54 और उधमसिंह नगर में 26 मामले सामने आए ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 23 में से 16 मौत अकेले देहरादून जिले में हुई है और अब तक प्रदेश में कुल 6699 लोग महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 16125 है जबकि 305239 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के 20 और मामले सामने आए जबकि तीन मरीजों की मृत्यु हो गई । प्रदेश में इस रोग से पीडित अब तक 299 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 47 की मृत्यु हो चुकी है ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2T4IOid

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें