यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 332959 हो चुकी है । ताजा मामलों में सर्वाधिक 203 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि नैनीताल में 127, हरिद्वार में 112, अल्मोड़ा में 96 और उधमसिंह नगर में 76 मामले सामने आए।
इसके अलावा, अब तक प्रदेश में कुल 6631 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं ।
प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 19283 हैं जबकि 301128 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।
इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस के पांच और मामले सामने आए जबकि एक मरीज ने इससे दम तोड़ दिया। प्रदेश में इस रोग से पीड़ित अब तक 260 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 36 की मृत्यु हो चुकी है ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3uR9al0
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें