यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3,34,965 हो चुकी है। ताजा मामलों में सर्वाधिक 136 मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि पिथौरागढ में 88, हरिद्वार में 69, नैनीताल में 56 और उधमसिंह नगर में 41 मामले सामने आए।
अब तक प्रदेश में कुल 6,797 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।
प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 11,885 हैं जबकि 3,10,291 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के 28 और मामले सामने आए जबकि दो मरीजों की इस बीमारी से मृत्यु हो गई। प्रदेश में इस रोग से पीड़ित अब तक 332 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 50 की मृत्यु हो चुकी है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/34WLL70
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें