बुधवार, 9 जून 2021

उत्तराखंड में कोविड-19 के 513 नए मामले आए, 22 और मरीजों की मौत

देहरादून, नौ जून (भाषा) उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना वायरस से 513 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 22 संक्रमितों ने इस अवधि में अपनी जान गंवाई। उत्तराखंड में गत 24 घंटे के दौरान ब्लैक फंगस के तीन नए मामले आए हैं।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों को मिलकार प्रदेश में कोरोना वायरस अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,35,478 हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक सबसे अधिक 114 नए मामले देहरादून जिले में आए हैं जबकि अल्मोडा में 89, हरिद्वार में 79, नैनीताल में 51, पौड़ी में 35, पिथौरागढ़ में 32 और चमोली में 25 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा, अब तक प्रदेश में कुल 6,849 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 9258 हैं जबकि 3,13,379 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के तीन और मामले सामने आए। प्रदेश में अबतक ब्लैक फंगस से 332 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 50 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3z9XuND

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें