स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 3,35,866 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 6,878 लोगों की महामारी से मौत हुई है। प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,641 हैं जबकि 3,16,621 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
ताजा मामलों में सर्वाधिक 94 मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि नैनीताल में 60, हरिद्वार में 56, उधमसिंह नगर में 30 और चमोली में 28 मामले सामने आए ।
इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस के 24 और मामले सामने आए जबकि इस संक्रमण से और छह मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अभी तक 356 लोगों के ब्लैक फंगस से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 56 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3itqYA0
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें