सोमवार, 8 मार्च 2021

Haridwar kumbh 2021 : भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी श्रद्धालु,पेशवाई में लिया हिस्सा

हरिद्वार विश्व गुरु महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद पूरी जी महाराज का कहना है कि विदेश में हमारे द्वारा कई देशों में आश्रम है। जहां लोगो को योग सिखाया जाता है यह विदेशी भी हमारी संस्कृति और सभ्यता से इतने प्रभावित है कि यह सभी सात्विक रहते है। शुद्ध शाकाहारी भोजन खाते है हमारे साथ करीब 500 से ज्यादा विदेशी हरिद्वार कुम्भ मेले में शिरकत करने आने वाले थे। मगर कोरोना संक्रमण की वजह से हम विदेशी श्रद्धालुओ को कम संख्या में लेकर हरिद्वार शिरकत करने पहुंचे हैं। योग भारत की देन है वास्तव में योग भारत ने विदेशों को दिया है। हरिद्वार कुम्भ मेले में हमारे धर्म संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होने के लिए यूरोप से हरिद्वार पहुंची विदेशी श्रद्धालु रागनी देवी का कहना है। कि हम अपने विश्व गुरु के साथ हरिद्वार कुम्भ मेले में शिरकत करने दुनिया के विभिन्न देशों से आए है। हम गुरु जी के शिष्य है और रोजाना योग करते है गुरु जी के साथ इस कुम्भ मेले में आकर हम अपने आप को धन्य मानते है इस सभ्यता का हिस्सा बनने से हम गौरवान्वित मसहूस कर रहे है। मेला 2021 में विदेशी साधु संतों के साथ विदेशी श्रद्धालु भले ही काफी कम संख्या में हरिद्वार पहुंच शिरकत कर रहे हों, लेकिन बावजूद इसके यह विदेशी श्रद्धालु हमारी संस्कृति सभ्यता से काफी कुछ सीख रहे हैं। वहीं यह श्रद्धालु हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति से काफी प्रभावित भी नज़र आ रहे है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3vgffsC

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें