सोमवार, 8 मार्च 2021

रेलगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत

ऋषिकेश, आठ मार्च (भाषा) देहरादून वन प्रभाग में डोईवाला के खैरी गाँव के पास सोमवार तड़के रेलगाड़ी की चपेट में आकर हाथी के एक बच्चे की मौत हो गई।

देहरादून के वन प्रभागीय अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि घटना लच्छीवाला रेंज की बनबाह बीट में हुई। तड़के करीब चार बजे नंदादेवी एक्सप्रेस से टकराकर हाथी के पांच साल के बच्चे की मौत हो गई।

धीमान ने बताया कि इस सिलसिले में रेलगाड़ी के लोको पायलट के के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3ejt3MF

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें