कांग्रेस नेता के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक ऑटो खींचते हुए गांधी पार्क तक गये ।
गांधी पार्क पहुंचकर रावत ने अपने कंधे पर एक सिलेंडर रखकर को लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन महीनों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम 250 रुपये तक बढ़ गये जबकि पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गयी। केंद्र ने पिछले छह वर्षों में अकेले पेट्रोल उत्पादों से 21 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है। अर्थव्यवस्था की हालत खराब है।’’
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से तबतक गांव -गांव जाकर लोगों के बीच यह मुद्दा उठाने को कहा जबतक डीजल, पेट्रोल और एलपीजी के दाम नीचे नहीं आ जाते।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3sTCfeJ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें