रविवार, 7 मार्च 2021

उत्तराखंड में 18 मार्च को मनाया जाएगा 'बातें कम, काम ज्यादा'

देहरादून, सात मार्च (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि 18 मार्च को सरकार के चार साल पूरे होने पर 'बातें कम, काम ज्यादा' कार्यक्रम मनाया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान 18 मार्च को आयोजित होने वाले सरकार के चार साल 'बातें कम, काम ज्यादा' कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया ।

रावत ने यह जानकारी स्वयं सोशल मीडिया के जरिए साझा की ।

कल मुख्यमंत्री पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के लिए गैरसैंण से हैलीकाप्टर से देहरादून आ गए थे । हांलांकि, आज फिर वह गैरसैंण पहुंचे और उन्होंने जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3sYoag6

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें