रविवार, 7 फ़रवरी 2021

उत्तराखंड त्रासदी: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से बात की, स्थिति का जायजा लिया

देहरादून, सात फरवरी (भाषा) उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार को राज्य में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की और स्थिति का जायजा लिया। राज्यपाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘चमोली में प्राकृतिक आपदा और नदी का जल स्तर तेज़ी से बढ़ने की सूचना पर मैंने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हूँ। राहत बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। मैं घटना में प्रभावित लोगों की कुशलता की ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ।’’ गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3tBgyS4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें