बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

उत्तराखंड में जल प्रलय के बाद योगी सरकार के मंत्री पहुंचे देवभूमि, कंट्रोल रूम से जारी किया गया नंबर

करन खुराना, हरिद्वार उत्तराखंड में चमोली जिले में हुई जल प्रलय में उत्तर प्रदेश के सैकड़ों मजदूर लापता हैं। इस मामले का संज्ञान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया और अपने तीन कैबिनेट मंत्रियों को उत्तराखंड के लिए रवाना किया। उत्तर प्रदेश से तीन मंत्री सुरेश राणा, धर्म सिंह सैनी और विजय कश्यप हरिद्वार पहुंचे और पत्रकारों से वार्ता की। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि चमोली में जो आपदा आई उसमें तकरीबन 93 मजदूर लापता हैं, जिसमे से 21 मजदूरों का पता चल चुका है। दो का शव मिला है और बाकी लापता हैं। मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले थे। चमोली में युद्धस्तर पर काम चल रहा है। हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज पर कंट्रोल रूम खोल दिया गया है और तीन नंबर 7351508180,9389793202 और 1070 जारी कर दिए गए हैं। साथ ही डीआईजी सहारनपुर और कमिश्नर सहारनपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। चमोली में एवलांच से एक भारी जलप्रलय आया था, जिस वजह से बांध परियोजना पर कार्य कर रहे सैकड़ो लोग बह गए। युद्धस्तर पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस, पुलिस प्रशासन, आईटीबीपी दिन रात टनल को साफ करने में लगे हैं। अभी तक 32 लोगों के शव मिल चुके हैं और लगभग 200 लोग लापता बताए जा रहे हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2NcNI9O

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें