गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

उत्तराखंड में कोविड-19 के 365 नए मामले सामने आये

देहरादून, एक अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 365 नए मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49248 हो गई। वहीं 14 और मरीजों की संक्रमण से मृत्यु हो गयी। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 62 नये मामले देहरादून जिले में सामने आये जबकि ऊधमसिंह नगर में 53, नैनीताल में 50 और हरिद्वार में 44 मामले सामने आए। बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 14 मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 625 हो गई। विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 39836 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 8544 है। प्रदेश में कोविड 19 के 243 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3n8uGyV

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें