देहरादून, 27 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 213 नए मरीज सामने आए जबकि इसके छह और मरीजों ने दम तोड दिया । स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 213 नए मरीज सामने आने से राज्य में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 60957 हो गयी है। नये मरीजों में देहरादून जिले में सर्वाधिक 58, पौडी गढवाल में 24 और नैनीताल में 21 मरीज सामने आए । मंगलवार को विभिन्न अस्पतालों में छह और मरीजों की जान चली गयी । महामारी से अब तक प्रदेश में 1007 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है । प्रदेश में आज 422 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 55610 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 3865 है । कोविड-19 के 475 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3mwPzTn
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें