गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

मुखौटा नाटकों, नंदा राजजात के ढोल वादक धूमलाल का निधन

देहरादून, 22 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुखौटा नाटकों एवं नंदा राजजात यात्राओं के ढोल वादक धूमलाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। चमोली जिले के उर्गम गांव के निवासी धूमलाल के निधन को लोककला के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए मुख्यमंत्री रावत ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके शोकसंतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर धूमलाल को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेष एवं उसके बाद जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री ने उनकी चिकित्सा पर होने वाला व्यय मुख्यमंत्री राहत कोष से देने के भी निर्देश दिये थे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3m9NKeM

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें