देहरादूनहरिद्वार जिले (Haridwar) के रुड़की में सेना और ग्रामीणों के बीच गुरुवार को हुए विवाद में अलग-अलग तहरीरों के आधार पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस ने (Lockdown) और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में 25 नामजद और 200 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, सेना () की ओर से अलग-अलग तहरीर पर दो मुकदमे ग्रामीणों पर दर्ज हुए हैं, जिसमें 7 नामजद और 500 अज्ञात हैं। ग्रामीणों की तहरीर पर भी सेना के 4 जवानों समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं। पूरा मामला कोरोना के चलते सेना की तरफ से ग्रामीणों का रास्ता रोके जाने के बाद सामने आया था, जिसने खतरनाक मोड़ ले लिया। गुरुवार को रास्ता बंद करने को लेकर टोडा कल्याणपुर के ग्रामीणों और सेना के बीच विवाद हो गया था। इसके चलते दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर पथराव किया गया। इस घटना में छह ग्रामीणों को चोटें आई थी। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बमुश्किल बैठक करवा शांति बनाई। बैठक में सेना अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आगे मामले से अवगत करवाने का आश्वासन दिया। देर शाम दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पढ़ें: लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन का आरोपपुलिस की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली के एसआई संजय नेगी की तहरीर के आधार पर ग्रामीणों के खिलाफ लॉकडाउन और 144 का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें प्रवेश पुत्र सुल्तान, श्मशाद पुत्र नूर हसन, जॉनी पुत्र अमर सिंह, बलराम पुत्र सुखराम निवासीगण ग्राम खटका समेत 25 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पढ़ें: इन पर दर्ज हुआ मुकदमा सेना की ओर से सूबेदार ध्यान सिंह की तहरीर पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान आपदा प्रबंधन एवं तोड़फोड़ आदि धाराओं में शमशाद अली, सौरव कुमार, साबिर, मनोज कुमार, प्रवेश निवासीगण ग्राम टोडा कल्याणपुर, भूतपूर्व सूबेदार बचन सिंह नेगी, भूतपूर्व होनी कैप्टन प्रभाकरण निवासी नंदा कॉलोनी समेत 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन्हीं धाराओं में सेना की ओर से नायब सूबेदार अशोक कुमार की तहरीर पर भी पुलिस ने 200 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों की तरफ से टोडा कल्याणपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद शमशाद की तहरीर पर सूबेदार ध्यान सिंह, हवलदार युद्धवीर, नायक विपिन ठाकुर, प्रताप आदि समेत 200 अज्ञात सेना के जवानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि चार अलग-अलग तहरीरों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2AbxDe6
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें