बुधवार, 13 मई 2020

उत्तराखंड में मिले दो और कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 71 हुयी

देहरादून, 13 मई :भाषा: उत्तराखंड में बुधवार को दो और कोरोना वायरस मरीज मिलने से राज्य में ऐसे लोगों की संख्या बढ़कर 71 हो गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी एक बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले देहरादून और अल्मोडा जिले में आए हैं । दिल्ली से देहरादून लौटी 52 वर्षीया एक महिला कोरोना वायरस संक्रमित पायी गयी है जबकि हाल में गुरूग्राम से रानीखेत लौटा 27 वर्षीय एक अन्य युवक भी बीमारी से ग्रस्त मिला है । उत्तराखंड में अब तक कोरोना वायरस के 46 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल संक्रमित लोगों की संख्या 24 है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2YWrJYB

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें