शुक्रवार, 8 मई 2020

उत्तराखंड सरकार ने दी हरिद्वार में अस्थि विसर्जन की इजाजत

हरिद्वार ने हरिद्वार में अनुष्ठान करने की अनुमति देने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद गंगा में अपने प्रियजनों की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे लोग शुक्रवार से पवित्र शहर में पहुंचने लगे। अंतिम संस्कार के बाद किए जाने वाले अनुष्ठानों को कोविड -19 के चलते किए गए लॉकडाउन के बाद रोक दिया गया था। राज्य सरकार ने अब एक मृतक के परिवार के अधिकतम दो व्यक्तियों (वाहन चालक के अलावा) को भारत के अन्य राज्यों और उत्तराखंड के जिलों से हरिद्वार की यात्रा करने की अनुमति दी है। पुरोहित बना रहे थे दबाव अनुमान के मुताबिक, हर दिन अस्थि विसर्जन के लिए 1000 परिवार हरिद्वार आएंगे। आपको बता दें कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से हरिद्वार में अस्थि विसर्जन को पूरी तरह रोक दिया गया था। अन्य राज्यों के लोग अस्थियां लेकर प्रशासन की अनुमति के साथ हरिद्वार पहुंचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें बॉर्डर से ही वापस भेज दिया जा रहा था। इस बीच पुरोहित लगातार सरकार पर इस बात का दबाव बना रहे थे कि वह अस्थि विसर्जन पर लगी रोक हटा ले।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2WdYqiq

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें