शशि पाण्डेय मिश्रा, देहरादून गुजरात से प्रवासी मजदूरों को लेकर पहली ट्रेन उत्तराखंड पहुंच रही है। उत्तराखंड सरकार पहला ऐसा राज्य है जिसने प्रवासी मजदूरों का किराया रेलवे को दिया है। राज्य सरकार की ओर से पूरा भुगतान होने के बाद रेलवे ने गुजरात के सूरत से ट्रेन 11 मई (आज) को रवाना कर दी। दूसरी ट्रेन 12 मई को आएगी। सीएम उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि लॉकडाउन के कारण गुजरात के सूरत में फंसे प्रवासियों को राज्य में पहुंचाने के लिए दो विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं । उन्होंने बताया कि पहली ट्रेन सोमवार 11 मई के तड़के चार बजे सूरत से काठगोदाम के लिए रवाना हुई है। यह कुमांउ मंडल के लोगों को लेकर आ रही है। वहीं दूसरी ट्रेन भी सूरत से ही 12 मई को रवाना होगी जो हरिद्वार आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को मास्क पहनाया गया है। उन्हें बार-बार हाथ धुलाया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए लाया जा रहा है। एनआर मुरादाबाद डिविजन के डिविजनल फाइनैंस मैनेजर वारिश चंद्र शुक्ला ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने ट्रेनों के संचालन से पहले ही किराया अडवांस में जमा कर दिया है। ट्रेनों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों से को किराया अब नहीं लिया जाएगा। इससे संबंधित आदेश संबंधित अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि अन्य राज्यों से अब तक कुल 23,974 फंसे हुए प्रवासियों को वापस उत्तराखंड लाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड के 1,79,615 प्रवासियों ने राज्य में वापसी के लिये ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से 23,974 लोगों को वापस लाया जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि सूरत, अहमदाबाद, पुणे और बेंगलुरु में फंसे प्रवासियों की वापसी के लिये ट्रेन भी चलाई जाएंगी, उसके लिए बात चल रही है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/35ZCWt3
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें