बुधवार, 13 मई 2020

चारधाम यात्रा: बदरीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई तेल कलश यात्रा, 15 मई को खुलेंगे कपाट

देहरादून 15 मई को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। इससे पहले आज नरसिंह मंदिर (जोशीमठ) से बदरीनाथ मंदिर तक तेल कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कम संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। लॉकडाउन के चलते इस बार आम लोग बदरीनाथ मंदिर के दर्शन नहीं कर पाएंगे। देवप्रयाग से चली गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा कुछ दिन पहले डिम्मर गांव पहुंची थी। यहां पूजा-अर्चना के बाद तेल कलश को शक्ति पीठ खांडू देवता के संरक्षण में लक्ष्मी-नारायण मंदिर में स्थापित किया गया था। इसके बाद 12 मई को जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर पहुंचा था। 15 मई को कपाट खुलने पर इसी तेल से भगवान नारायण का अभिषेक किया जाएगा। इससे पहले 29 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले गए थे। जबकि 26 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे। लॉकडाउन के चलते इस बार में श्रद्धालुओं का जमघट देखने को नहीं मिल रहा है। मंदिरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कपाट खोले गए और पूजा-अर्चना की जा रही है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cxLgT6

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें