देहरादूनउत्तराखंड के स्थित () तक भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। अकादमी का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद सभी कर्मचारियों को घर से ही काम (वर्क फ्रॉम होम) करने को कहा गया है। सिर्फ अनिवार्य सेवाओं के लिए ही ऑफिस आने की अनुमति होगी। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 602 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। इनमें से 505 एक्टिव केस हैं। अब तक 89 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 5 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 5 में से 3 मौतों की वजह नहीं कुछ और थी। राज्य में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस अब तक देहरादून में 147 हैं। इसके बाद नैनीताल में 142 पॉजिटिव केस हैं। बाकी जिलों में संख्या ने अभी सैकड़ा नहीं छुआ है। रुद्रप्रयाग और चंपावत में तो संख्या दहाई से भी कम है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2ZQ29VM
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें