शुक्रवार, 8 मई 2020

खुशखबरीः कैलाश-मानसरोवर के लिए उत्तराखंड से खुला नया रास्ता, कई दिन घट जाएगी यात्रा की अवधि

देहरादून कैलाश-मानसरोवर के तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय रक्षामंत्री ने शुक्रवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर धारचुला से लिपुलेख (चीन सीमा) तक लिंक रोड का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस नए रास्ते से तीर्थयात्री एक-दो दिन में ही सड़क मार्ग से कैलाश-मानसरोवर की यात्रा कर भारत वापस लौट आएंगे। बताया गया कि 80 किलोमीटर लंबा यह मार्ग कई सालों से निर्माणाधीन था। ऊंचे पहाड़ और मुश्किल हालात के चलते सड़क के निर्माण में काफी मुश्किलें आ रही थीं। बताया जाता है कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा में अभी तक 2-3 हफ्तों का समय लगता था लेकिन नए मार्ग के निर्माण के बाद एक-दो दिन के अंदर तीर्थयात्री यात्रा कर वापस लौट आएंगे। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इंजिनियर्स को धन्यवाद सिंह ने सड़क निर्माण में लगे बीआरओ इंजिनियर्स का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इंजिनियर्स की मेहनत ने इस उपलब्धि को संभव कर दिखाया है। बीआरओ की टीम ने बीते सालों में बेहतरीन काम किया है और सीमावर्ती इलाकों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि पिथौरागढ़ से कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए लिपुलेख सीमा तक सड़क बनाने का काम प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल था। सड़क निर्माण के काम पर पीएमओ के अधिकारी खास निगरानी रख रहे थे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2SNmSoH

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें