रविवार, 10 मई 2020

जापानी महिला को परेशान करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश, 10 मई (भाषा) पुलिस ने यहां रविवार को एक जापानी महिला को कथित तौर पर अनैतिक संबंध बनाने के लिए परेशान करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया । पुलिस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि फिलहाल निकटवर्ती मुनि की रेती क्षेत्र में ठहरी जापानी महिला ने शनिवार को पुलिस से शिकायत की थी कि वह एक योग प्रशिक्षण केंद्र में योग सीख रही थी जहां तीन योग शिक्षकों ने उसे अनैतिक संबंध बनाने के लिये परेशान किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके आवास से रविवार को एक साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 43 वर्षीय अमृतसर निवासी हरिकिशन, 32 वर्षीय देहरादून के रायवाला निवासी चंद्रकांत और हिमाचल प्रदेश के चंबा निवासी 23 वर्षीय सोमराज उर्फ सेम के रूप में की गयी है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/35OWVdv

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें