बुधवार, 13 मई 2020

उत्तराखंड में मिले तीन और कोरोना संक्रमित, आंकडा पहुंचा 72

देहरादून, 13 मई :भाषा: उत्तराखंड में बुधवार को तीन और कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिलने से राज्य में इस महामारी से पीडितों की संख्या 72 तक पहुंच गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी एक बुलेटिन के अनुसार, नये मामले देहरादून, अल्मोडा और नैनीताल जिलों से आए हैं । दिल्ली से देहरादून लौटी 52 वर्षीया एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी हैं जबकि हाल में गुरूग्राम से अलमोडा के रानीखेत लौटा 27 वर्षीय एक अन्य युवक भी इससे संक्रमित मिला है। इसके अलावा महाराष्ट्र के अमरावती से लौटा एक व्यक्ति नैनीताल जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है । हांलांकि, इस बीमारी के 46 मरीज अब तक स्वस्थ भी हो चुके हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3dLC1Pd

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें