मंगलवार, 12 मई 2020

उत्तराखंड में मिला एक और कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 69

देहरादून, 12 मई (भाषा) उत्तराखंड में मंगलवार को एक और मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से राज्य में इस महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या 69 तक पहुंच गयी है । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कोरोना संक्रमण का ताजा मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी का है । कोरोना संक्रमित 23 वर्षीय यह मरीज हाल में गुरूग्राम से हल्द्वानी आयी थी । मरीज को आइसोलेशन में भर्ती करा दिया गया है । उत्तराखंड में अब तक कोरोना के 46 मरीज ठीक भी हो चुके हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3fJmz8k

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें