ऋषिकेश, 17 मई (भाषा) उत्तराखंड के ऋषिकेश में 15 मई को मुंबई से आये एक युवक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है । एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि आशुतोष नगर में अपने घर लौटे प्रवासी युवक की कल मध्यरात्रि आयी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई । ऋषिकेश की कोविड-19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा पाण्डे ने बताया कि युवक जिस जगह रह रहा है उस इलाके को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोगी के परिवार की भी जांच कराई जाएगी साथ ही युवक के संपर्क में आए और लोगों का पता लगाया जा रहा है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2WEJo5i
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें