रविवार, 10 मई 2020

सूरत से प्रवासियों को लेकर उत्तराखंड आएंगी दो विशेष रेलगाड़ियां: रावत

देहरादून, 10 मई :भाषा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन के कारण गुजरात के सूरत में फंसे प्रवासियों को राज्य में पहुंचाने के लिए दो विशेष रेलगाडियां चलायी जा रही हैं । उन्होंने बताया कि पहली रेलगाडी सोमवार 11 मई तडके चार बजे सूरत से काठगोदाम के लिए रवाना होगी जो कुमांउ मंडल के लोगों को लेकर आएगी । रावत ने कहा कि दूसरी रेलगाडी भी सूरत से ही 12 मई को रवाना होगी जो हरिद्वार आएगी । उन्होंने बताया कि इस रेलगाडी का समय जल्द ही निर्धारित कर दिया जाएगा । मुख्यमंत्री ने रेलयात्रा के दौरान लोगों से मास्क पहनने, बार—बार हाथ धोने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने का आग्रह भी किया जिससे कोरोना संक्रमण को दूर रखा जा सके ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3dJxqNR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें