देहरादून, 13 मई :भाषा: उत्तराखंड में बुधवार को एक और वायरस कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से राज्य में इस महामारी से पीडितों की संख्या बढ़कर 70 हो गयी है । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी एक बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण का ताजा मामला देहरादून जिले का है जहां 52 वर्षीया एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी है । उत्तराखंड में अब तक कोरोना के 46 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब संक्रमित लोगों की संख्या 23 है ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2WQkMFV
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें