देहरादून, नौ मई (भाषा) उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को चार और नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 67 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के चार नये मामले उधम सिंह नगर जिले से हैं। राज्य में कोविड-19 के 46 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के 20 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2WAbVrG
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें