शुक्रवार, 8 मई 2020

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 पहुंची

देहरादून, आठ मई :भाषा: तीन दिनों तक कोई मामला सामने नहीं आने के बाद शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हो गयी जिससे राज्य में महामारी से पीड़ितों की संख्या बढकर 63 हो गयी । यहां प्रदेश सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, कोरोना संक्रमण के दो नये मामलों में से एक हरिद्वार जिले का है जबकि दूसरा उधमसिंह नगर जिले का है । हालांकि, राज्य में इस महामारी से पीड़ित 45 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और प्रदेश में कोविड 19 से ग्रस्त इलाजरत मरीजों की संख्या 17 है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cbqAQC

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें