शनिवार, 9 मई 2020

फंसे हुए 23,974 प्रवासियों को वापस उत्तराखंड लाया गया : सरकार

देहरादून, नौ मई (भाषा) अन्य राज्यों से अब तक कुल 23,974 फंसे हुए प्रवासियों को वापस उत्तराखंड लाया जा चुका है। प्रदेश सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। सचिव शैलेष बागोली ने संवाददाताओं को बताया कि कोरोना वायरस की वजह से लागू बंद के कारण अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड के 1,79,615 प्रवासियों ने राज्य में वापसी के लिये ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। बागोली ने कहा कि इनमें से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से 23,974 लोगों को वापस लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस पूरी कवायद को योजनाबद्ध रूप से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंजाम दिया जा रहा है और सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि सूरत, अहमदाबाद, पुणे और बैंगलोर में फंसे प्रवासियों की वापसी के लिये ट्रेन भी चलायी जाएंगी जिसके लिये बात की जा रही है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2A8vhMR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें