मंगलवार, 30 नवंबर 2021

Tehri Garhwal: टिहरी गढ़वाल के लम्बगांव-डोबरा के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन दिन बाद मिला शव

रजनीश कुमार, टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से वाहन दुर्घटना में एक मौत का मामला सामने आया है। प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव-डोबरा मोटर मार्ग पर एक वाहन लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों व पुलिस को वाहन दुर्घटना का तीन दिनों बाद पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला। ओखला गांव के प्रधान ने जानकारी दी कि उनके गांव के चतर सिंह उम्र 50 वर्ष बीते 27 नवम्बर को अपने निजी वाहन से डोबरा के लिए निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। जिनकी ग्रामीणों व परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की। उन्हें पता चला कि चतर सिंह 27 नवम्बर को चांटी के पास देखा गया था। लंबगांव पुलिस व ग्रामीणों ने चतर सिंह की दुबारा खोजबीन की। खोजबीन के क्रम में उन्हें लम्बगांव-डोबरा मोटर मार्ग पर मोटण व नकोटी के बीच चतर सिंह का वाहन लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दिखा। पुलिस व ग्रामीणों ने गहरी खाई में उतर कर चतर सिंह के शव को बरामद कर खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनास्थल के आसपास झाड़ियां अधिक होने के कारण वाहन दुर्घटना का पता नही चल पाया था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2ZBppJa

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें