इस्मालाबाद, तीन नवंबर (भाषा) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बुधवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने के कारण उसमें सवार कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा क्षेत्र के सुधनोती जिले में उस समय हुआ जब एक यात्री बस जिले के बलूच इलाके से पंजाब प्रांत के रावलपिंडी की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और वह सड़क से 500 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण महिलाओं और बच्चों सहित कुल 22 लोगों की मौत हो गई।
पाकिस्तानी दैनिक डॉन की खबर के अनुसार सड़क किनारे एक विक्रेता ने इस दुर्घटना को देखा और गांव की मस्जिद में नमाज़ कराने वाले नेता को टेलीफोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद मस्जिद के नेता ने मस्जिद के लाउडस्पीकर पर इसकी घोषणा कर ग्रामीणों से राहत एवं बचाव अभियान में सहायता के लिए दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए कहा।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर एक पहाड़ी इलाका है, जहां खतरनाक सड़कें हैं। इस इलाके में सड़कों की खस्ता स्थिति तथा चालकों की लापरवाही और खराब वाहन के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के पुंछ और नीलम जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार विद्यार्थियों की मौत हो गयी थी जबकि 32 अन्य घायल हो गए थे।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3GP6s6w
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें