![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/87590717/photo-87590717.jpg)
करन खुराना, देहरादून के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने 10 नवंबर को सार्वजनिक कर दी है। इस घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। पहाड़ी बाहुल्य राज्य होने के बावजूद छठ की छुट्टी मिलना पूजा करने वालों के लिए सुखद है। प्रभारी सचिव विनोद सुमन शर्मा ने सोमवार शाम आदेश जारी किया। आदेशानुसार कोषागार और उपकोषागार को छोड़कर 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। जिसकी स्वीकृति राज्यपाल की ओर से दे दी गई है। छठ पूजा का त्योहार मूलतः बिहार और पूर्वीय राज्यों में धूमधाम से बनाया जाता है। महिलाएं तीन दिन व्रत कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। हरिद्वार में गंगा किनारे बड़े स्तर पर महिलाएं छठ भगवान की पूजा में व्यस्त रहती हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2YqC9Sm
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें