सोमवार, 8 नवंबर 2021

उत्तराखंड में छठ पर सार्वजनिक अवकाश

देहरादून, आठ नवंबर (भाषा) उत्तराखंड सरकार ने छठ पर्व के मौके पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस आशय का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। हालांकि, यह आदेश कोषागारों और उपकोषागारों पर लागू नहीं होगा।

छठ का पर्व पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लेकिन हाल के वर्षो में इन प्रदेशों के लोगों की अन्य जगहों पर अच्छी खासी तादाद को देखते हुए यह त्योहार उन स्थानों पर भी मनाया जाने लगा है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3bQ7xgb

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें