मंगलवार, 2 नवंबर 2021

उत्तराखंडः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली का तोहफा, पुष्कर धामी सरकार ने बढ़ाया मानदेय

करन खुराना, देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दीवाली का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के लिए 1800, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के लिए 1500 और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत वर्तमान समय में कुल आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की संख्या 14947 है। आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या 14947 है और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की संख्या 5120 है। इस प्रकार कुल संख्या 35014 है, जिनको यह लाभ मिलने जा रहा है। बाल और महिला विकास मंत्री रेखा आर्य ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को बताया की मुख्यमंत्री ने बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के लिए मानदेय में इतनी बड़ी बढ़ोतरी आज तक किसी सरकार में नहीं हुई। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि वो काफी समय से इस काम के लिए प्रयासरत थीं। मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि मानदेय बढ़ोतरी से अलग कोरोना प्रोत्साहन राशि के रूप में 6 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंगलवार को ही 35000 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर किए गए हैं। कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने दिन रात काम किया है। उसी के इनाम स्वरूप सरकार ने यह इनाम दिया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Ybjmuh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें